LIVE TVराजनीतिराज्य

अयोध्या: 5 जनवरी को आयोजित होगा “मेधादियों का प्रतिभा सम्मान एवं जरुरतमंदों को कंबल वितरण समारोह”

अयोध्या। आगामी 5 जनवरी को जिले के विकास खण्ड पूराबाजार के मड़ना ग्राम पंचायत में “मेधादियों का प्रतिभा सम्मान एवं जरुरतमंदों को कंबल वितरण समारोह” का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाएगा। यह भव्य समारोह पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र सिंह के पिता कीर्तिशेष श्री प्रभात सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित होगा।

समारोह में 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगों और जरुरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप साइकिल दी जाएंगी। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोग, धार्मिक गुरु, प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

समारोह के आयोजक श्री शिवेन्द्र सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि उनके पिता स्व. प्रभात सिंह हर वर्ष निराश्रितों और जरुरतमंदों को कंबल वितरण करते थे, और उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को जीवित रखा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एक सर्तक वॉलिंटियर्स टीम तैयार की गई है, जो आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button