अयोध्या। सेवा और समर्पण के महापर्व बड़े मंगल
के समापन पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का अनोखा रंग देखने को मिला। रिकाबगंज जिला अस्पताल के पास पत्रकार साथियों ने मिलकर एक विशाल तहरी भंडारे का आयोजन किया। दोपहर से लेकर देर शाम तक चले इस भंडारे में हर आने-जाने वाले, राहगीर और अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि कलम के सिपाहियों द्वारा समाज सेवा का यह रूप वाकई प्रेरणादायी है।
इनका रहा सराहनीय योगदान:इस भव्य भंडारे के प्रबंधन और संचालन में राकेश तिवारी, रविकांत आर्य, अरविंद यादव, रिशु निषाद, अनूप कुमार रिंकू, रवि मौर्य, प्रभाकर यादव, अमित कुमार गौड़, अंतरिक्ष तिवारी, सोनू चौधरी, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. जी.सी. पाठक, डॉ. रईस अहमद, हनुमत दुबे, सुशील वर्मा, सतीश कुमार, डॉ. एस.के. तिवारी, अशोक कुमार गौड़ ‘बबलू’, गिरीश गौड़ और अर्जुन प्रजापति ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
वहीं, व्यवस्था की कमान संभालते हुए सिद्धार्थ विश्वास, संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडे, अभिषेक, शमशाद, प्रज्ञा मौर्या, परी, अंशिका, पप्पू और लोकेश यादव समेत अनेक वॉलिंटियर्स ने देर शाम तक अपनी सेवाएं दीं।