LIVE TVअपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्वव्यापारशिक्षा

अयोध्या में अवध की ऐतिहासिक परंपरा: ज्येष्ठ के आखिरी बड़े मंगल पर विकास प्राधिकरण का भव्य भंडारा उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने कही बड़ी बात

अयोध्या। प्रभु श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी की पावन नगरी अयोध्या में ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के शुभ अवसर पर अयोध्या विकास प्राधिकरण
द्वारा एक दिव्य और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में आम जनमानस और श्रद्धालुओं के लिए पूरी श्रद्धा भाव से सब्जी-पूरी और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का वितरण किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि ज्येष्ठ माह के पवित्र बड़े मंगल पर प्राधिकरण परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह विशाल भंडारा किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक बहुत ही पुरानी और ऐतिहासिक अवधी परंपरा बताते हुए कहा कि भगवान श्री राम और हनुमान जी की इस पवित्र नगरी में आने वाले सभी जनमानस प्रसाद ग्रहण कर अनुग्रहित हों और भगवान हनुमान के बल तथा उनके प्रताप का स्मरण करें।भंडारे के इस पुनीत कार्य में प्राधिकरण के सचिव श्री राजेश कुमार मिश्रा ने अपनी कुशल देखरेख में सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराया। उनका मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता लाते हैं और सनातन संस्कृति हमें हर वर्ग को साथ लेकर चलना सिखाती है। वहीं प्राधिकरण के सम्पत्ति अधिकारी श्री महेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी व्यवस्था को बेहद व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संभाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की इन सुंदर परंपराओं को पूरी निष्ठा और मर्यादित ढंग से आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। प्राधिकरण के समस्त पदाधिकारियों और सेवादारों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Articles

Back to top button