ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या के पारपहाड़पुर में माँ दुर्गा मंदिर के पास कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन और लेखपाल के समक्ष हुआ सुलहनामा विपक्षी ने मांगा एक महीने का समय=


अयोध्या:जनपद की रुदौली तहसील अंतर्गत ग्राम पारपहाड़पुर मजेरे गोगौरा में पूर्वर्मित माँ दुर्गा मंदिर के पास भूमि और अतिक्रमण के विवाद को सुलझाने के लिए स्थानीय प्रशासन क्षेत्रीय लेखपाल और मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में एक अहम समझौता हुआ है। हालांकि अभी मौके से पूरी तरह कब्जा हटाया नहीं गया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपाल के समक्ष दोनों पक्षों की सहमति के बाद विपक्षी पक्ष ने एक महीने का वक्त मांगा है और यह भरोसा दिलाया है कि निर्धारित एक महीने के भीतर मंदिर के पास का कब्जा पूरी तरह हटा लिया जाएगा।दिनांक 30-10-2026 को तय हुए इस सुलहनामे के मुताबिक प्रथम पक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राम कृष्ण और द्वितीय पक्ष मनोज कुमार राम प्यारे के बीच यह सहमति बनी है कि मंदिर के पूरब पश्चिम और दक्षिण की रिक्त भूमि पर ग्राम सभा द्वारा इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस समझौते के आधार पर ग्रामीण व स्थानीय लोग एकमत हैं कि मंदिर के पश्चिम-पूरब की ओर रखी गई ईंटों को हटाकर मंदिर की भूमि को पूरी तरह खाली किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि भविष्य में मंदिर परिसर पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। प्रशासन और लेखपाल की निगरानी में तय इस एक महीने की समय-सीमा के भीतर कब्जा पूरी तरह हटने और आगे की कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button