एक वोटर का नाम 10 बार और दोगुने बिजली बिल से जनता परेशान रुदौली की इन समस्याओं पर सपा ने खोली पोल
अयोध्या:रुदौली विधानसभा की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद के पूर्व प्रत्याशी श्री अवधेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार और प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल रखे हैं। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट सही करने में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी आज पात्र लोगों के नाम सूची से गायब हैं और एक ही नाम 10 से ज्यादा बार दर्ज है।इसके अलावा रुदौली रेलवे स्टेशन का रास्ता बंद होने से, अस्पताल सीएचसी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों को बाहर प्राइवेट डॉक्टरों के पास लूटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली का बिल चार गुना बढ़ गया है और रबी फसल की बुआई के वक्त खाद न मिलने से किसान बहुत परेशान हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जनता की इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजितराम रावत, जिला सचिव रंजीत विश्वकर्मा, रुदौली विधानसभा उपाध्यक्ष फरीद अहमद बाबा, रुदौली नगर महासचिव प्रदीप यादव समाजवादी लोहिया वाहिनी रुदौली विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव और समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव उपस्थित रहे।