LIVE TVअपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्वव्यापारशिक्षा

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला: एंटी करप्शन बोर्ड ऑफ इंडिया ने पीएम और गृहमंत्री से की 5 बड़ी मांगें तथा पारदर्शिता और न्याय की अपील

अयोध्या ।बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एंटी करप्शन बोर्ड ऑफ इंडिया’ ने कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड के कार्यालय सचिव रवि शुक्ला ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजकर इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई है।रवि शुक्ला ने कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने बिहार सरकार द्वारा रिटायर्ड जज की देखरेख में न्यायिक जांच कराने के फैसले को सराहनीय बताया।संस्था द्वारा पीड़ित परिवार के लिए मुख्य रूप से 5 मांगें रखी गई हैं, जिसमें भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने, परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने, तथा दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बजाय सीधे बर्खास्त कर उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है। बोर्ड ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की है कि संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

Related Articles

Back to top button