ब्रेकिंग न्यूज़
गांव की माटी से लोकपाल तक: अयोध्या के संतोष तिवारी का कमाल

अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी से उठकर देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल तक का सफर तय करने वाले 2011 बैच के आईएसएस अधिकारी संतोष कुमार तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकपाल में निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक की गई है।
अपने शानदार प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध आर्थिक सलाहकार कार्यालय एमएसएमई मंत्रालय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और डीडीयू-जीकेवाई के माध्यम से देश के लाखों ग्रामीण युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।एयरपोर्ट विस्तार के कारण पैतृक घर टूटने जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार न मानने वाले संतोष कुमार तिवारी अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता श्री श्रीचंद्र तिवारी को देते हैं। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा आज अयोध्या सहित पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी है।