ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या की 5 सीटों पर बीजेपी का सीक्रेट ऑपरेशन खुफिया सर्वे से तय होंगे टिकट दिग्गजों की उड़ी नींद


अंतरिक्ष तिवारी की कलम से =================
आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीति में कई ऐसे कद्दावर नेता होते हैं जो टिकट के लिए मजबूत दावेदारी ठोकते हैं और जिनका अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव होता है। पार्टी हाईकमान को अक्सर यह डर रहता है कि अगर इन प्रभावशाली नेताओं का टिकट काटा गया तो वे चुनाव में भितरघात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इसी संभावित बगावत से बचने के लिए पार्टी एक सधी हुई चाणक्य नीति पर काम कर रही है। जिन पुराने दावेदारों के टिकट कटने की संभावना है उन्हें पहले ही संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसे पार्टी का एक सेफ गेम माना जा रहा है ताकि टिकट कटने पर कोई बगावत का तेवर न दिखा सके।लेकिन असली मास्टरस्ट्रोक पर्दे के पीछे खेला जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस बार टिकट बंटवारे के लिए आलाकमान सिर्फ स्थानीय पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं है। पार्टी ने खुफिया तौर पर कई विशेष टीमें मैदान में उतारी हैं जो बिल्कुल अलग तरीके से अपना सीक्रेट सर्वे कर रही हैं। इन टीमों को स्पष्ट निर्देश है कि क्षेत्र की नब्ज पहचानने वाले अनुभवी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की राय को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाए।सूत्र बताते हैं कि ये खुफिया टीमें वरिष्ठ पत्रकारों से संपर्क कर सीधे और बेबाक सवाल कर रही हैं। टीमों द्वारा स्पष्ट पूछा जा रहा है अगर जनता को वर्तमान विधायक या फलां दावेदार पसंद नहीं है तो फिर उन्हें कौन पसंद है आप दिन-रात जनता के बीच रहते हैं लोग दबी जुबां में आपसे क्या कहते हैं माना जा रहा है कि इस बार अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों के टिकट तय करने में अनुभवी पत्रकारों का यह जमीनी फीडबैक बहुत मायने रखने वाला है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सर्वे टीमें पत्रकारों और जानकारों से साफ कह रही हैं कि आप अपनी नजर में सबसे योग्य व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर लिखकर दीजिए। वह व्यक्ति भले ही भाजपा में हो या राजनीति से बाहर हो इससे फर्क नहीं पड़ता; बस जनता में उसकी स्वीकार्यता होनी चाहिए। पार्टी हर हाल में एक ऐसी सटीक और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करना चाहती है जिसमें कोई लाग-लपेट न हो।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह से एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहती है। इस खुफिया कार्यप्रणाली का मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना 2027 के चुनावों के लिए अजेय समीकरण बनाना और जनता के बीच पार्टी के प्रति एक नया विश्वास पैदा करना है। गुप्त बैठकों और फोन कॉल्स से तैयार हो रही यह हाई-लेवल रिपोर्ट सीधे पार्टी आलाकमान की टेबल तक पहुंच रही है जो आने वाले समय में अपनी सीट पक्की मानकर बैठे कई दिग्गजों को बड़ा झटका दे सकती है।

Related Articles

Back to top button