ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अयोध्या में भव्य आयोजन: 977 उचित दर दुकानों और 52 गैस एजेंसियों पर प्रज्ज्वलित हुए दीप व की गई विशेष लाइटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और
अयोध्या।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस तथा उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों का सफल राजनीतिक सफर पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद की सभी 977 कोटे की दुकानों और 52 गैस एजेंसियों पर भव्य प्रकाश व्यवस्था करने के साथ ही विशेष दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में सभी संबंधित प्रतिष्ठानों पर हर्षोल्लास का माहौल रहा जहां उपभोक्ताओं के बीच प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश प्रसारित किया गया। इसके साथ ही राशन कार्ड लाभार्थियों द्वारा भी अपने घर पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया।
अयोध्या।