LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दबंगों की अवैध घेराबंदी पर चला प्रशासन का डंडा: बीच रास्ते से हटाया गया अवैध शौचालय टैंक साजिश नाकाम

==
अंबेडकरनगर।जनपद के बसखारी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में दबंगों द्वारा आम रास्ता कब्जाने की एक बड़ी कोशिश को प्रशासन ने पूरी तरह विफल कर दिया है। भू-माफियाओं द्वारा सार्वजनिक मार्ग के बीचों-बीच अवैध शौचालय टैंक बनाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।
विदित हो कि बसखारी के वार्ड नंबर 10 में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य के आवास के सामने सार्वजनिक रास्ते पर राकेश कुमार मौर्य, प्रभावती, उमेश और भारती द्वारा अवैध निर्माण कर घेराबंदी की जा रही थी। रास्ता बाधित होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन पूरी तरह ठप होने की कगार पर था।मामले की गंभीरता को देखते हुए टांडा एसडीएम डॉ. शशी शेखर सीओ अकबरपुर, और बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने त्वरित एक्शन लिया। नवागत एसपी प्राची सिंह और अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी के निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया और रास्ता आम जनमानस के लिए बहाल कराया।इस मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी राकेश मौर्य को पाबंद भी किया है। मार्ग बहाल होने पर स्थानीय निवासी रमेश मौर्य, रामजीत मौर्य और डॉ. सम्राट अशोक मौर्य समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और पत्रकारों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह अवैध कब्जा न हटता, तो उनके लिए घर से निकलना और निर्माण सामग्री लाना तक दूभर हो जाता।

Related Articles

Back to top button