अनुशासनहीनता पर करणी सेना भारत की बड़ी कार्रवाई: प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह संगठन से निष्कासित
=
======================================
बाराबंकी ।करणी सेना भारत की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने संगठन के अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा कड़ा फैसला लिया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत अभिनव सिंह को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।आधिकारिक पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है कि अभिनव सिंह पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान के बिना लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन पर संगठन की मूल विचारधारा के विपरीत कार्य करने और सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्मों पर गलत बयानबाजी करने का गंभीर आरोप है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा लिए गए निर्णय और कार्य संगठन की गरिमा के खिलाफ थे।
इस निष्कासन आदेश के साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि अब से अभिनव सिंह का करणी सेना भारत के साथ कोई संबंध नहीं रहेगा और उनके द्वारा किए गए किसी भी कार्य या बयान के लिए संगठन उत्तरदायी नहीं होगा। संगठन ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।