श्री सरयू नगर विकास समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने सपा को दी बड़ी नसीहत: माता प्रसाद पाण्डेय या आजम खान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की रखी मांग

श्री सरयू नगर विकास समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को राजनीतिक समीकरणों को लेकर एक बेहद तीखा मशविरा और चुनौती दी है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय और अयोध्या निवासी अवधेश कुमार ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए सपा को सलाह दी है कि यदि पार्टी वास्तव में सर्वसमाज का सम्मान करना चाहती है, तो उसे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए जिससे पूज्य ब्राह्मण समाज का सहयोग मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने एक वैकल्पिक और आक्रामक सुझाव देते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ से आजम खान का ‘बदला’ लेने के लिए सपा को आजम खान को ही अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर देना चाहिए। अवधेश कुमार ने सपा के सामने एक ‘सत्ता फॉर्मूला भी रखा है जिसमें मुस्लिम मुख्यमंत्री ब्राह्मण उपमुख्यमंत्री, पिछड़ी जाति से उपमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति से गृहमंत्री और क्षत्रिय समाज से शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की गई है। उन्होंने सीधे शब्दों में सपा नेतृत्व को चुनौती देते हुए लिखा है,अगर हिम्मत है तो घोषित कीजिए। श्री सरयू नगर विकास समिति, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय अवधेश कुमार का यह बयान अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।