LIVE TVअपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्वव्यापारशिक्षा

अयोध्या: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने खुद संभाली ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की कमान, मौके पर किया शिकायतों का त्वरित निस्तारण

अंतरिक्ष तिवारी की कलम से
अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने आज तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की कमान खुद संभालते हुए जनता की समस्याओं को बेहद संजीदगी और प्राथमिकता के साथ सुना। इस अवसर पर कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी। शेष बची शिकायतों को उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच कर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। कड़ाके की ठंड और बढ़ती शीतलहर को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में कंबल वितरण का कार्यक्रम सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित कराना सुनिश्चित करें। वहीं, छोटे बच्चों के स्कूलों के विषय में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक तय किया गया है, लेकिन यदि आगे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ता है, तो आवश्यकतानुसार कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय भी लिया जाएगा। समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, सीओ सिटी श्रेयांश त्रिपाठी, तहसीलदार राजकुमार सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button