LIVE TVअपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री से शिकायत के बावजूद सत्येंद्र सिंह पर कार्रवाई नहीं, हाईकोर्ट जाएंगे अंतरिक्ष तिवारी

अयोध्या: मुख्यमंत्री से शिकायत के बावजूद अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी ने कहा कि संगठन ने 18 फरवरी तक का समय दिया है। अगर तब तक सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो संगठन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

अंतरिक्ष तिवारी ने कहा, “अयोध्या विकास प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके पर्याप्त प्रमाण हमारे पास हैं। अगर सरकार को पत्रकारों द्वारा प्रस्तुत प्रमाणों पर भरोसा नहीं है, तो यह लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है। जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि “फैसला देर से होगा, लेकिन न्याय अवश्य मिलेगा। चाहे 1 साल लगे, 5 साल या 10 साल, सत्य की विजय होगी। 18 फरवरी के बाद हम पूरी तैयारी के साथ हाईकोर्ट जाएंगे, क्योंकि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।”

अंत में अंतरिक्ष तिवारी ने कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश आवश्यक है। सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। अंततः सत्य की ही विजय होती है।”

Aapki Takat

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button