ब्रेकिंग न्यूज़

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन, बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे

 

आपकी ताकत न्यूज़:

अयोध्या। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी और महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता प्रेस क्लब के सामने एकत्र हुए और सरकार तथा गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी की तरफ बढ़े। पुलिस ने कचहरी गेट को बंद कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गृहमंत्री की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी हालत में बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहब का अपमान पार्टी के कार्यकर्ता कभी नहीं सहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को हक और जीने का अधिकार बाबा साहब के संविधान से मिला है।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने भाजपा को सत्ता के नशे में मदमस्त बताया। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव और पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने कहा कि बाबा साहब ने दलित और पिछड़ों के लिए जो संघर्ष किया, उसी की बदौलत आज जनता को न्याय मिल रहा है।

सपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट पर पहुंचकर एसडीएम विकास दूबे को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महासचिव बख्तियार खान, राहुल सिंह, बलराम मौर्या, अमृत राजपाल, छोटेलाल यादव, इन्द्रपाल यादव, रामअचल यादव, रक्षाराम यादव, एजाज अहमद, ओपी पासवान, जेपी यादव, आकिब खान, राकेश यादव, रामजी पाल, राजेश पटेल, जयसिंह यादव, अंसार अहमद बब्बन, जगदीश यादव, शावेज जाफरी, राकेश चौरसिया, विजय यादव, शिवकुमार फौजी, सियाराम निषाद, विन्देश्वरी यादव, अखिलेश पाण्डेय, सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल, रोली यादव, अंगद यादव, बाबूराम गौड़, कृष्ण गोपाल यादव, वसी हैदर गुड्डू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button