पत्रकारिता और जनसेवा का संगम: आपकी ताकत के 21वें स्थापना दिवस पर एक मंच पर जुटे जनप्रतिनिधि व पत्रकार
अयोध्या। निष्पक्ष खबरों के लिए पहचाने जाने वाले समाचार पत्र आपकी ताकत का 21वाँ स्थापना दिवस और सावन का भंडारा अमानीगंज राम पथ रोड जलकल विभाग व शिव मंदिर के सामने त्रिवेणी सदन में धूमधाम से मनाया गया। संपादक अंतरिक्ष तिवारी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में सभी दलों के नेताओं समाजसेवियों और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने एक साथ आकर आपसी एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश पांडे (बादल ) भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा युवा नेता आलोक कुमार सिंह उग्रसेन मिश्रा नामित पार्षद बबलू मिश्रा सपा महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव महापौर गिरीश पति त्रिपाठी पार्षद सौरभ सिंह वरिष्ठ पत्रकार इंदु भूषण पांडे समीर शाही राजेंद्र दुबे भानु प्रताप सिंह बम बम यादव प्रशांत शुक्ला अमित शर्मा मोनू रामनारायण जायसवाल प्रदीप पाठक अशोक तिवारी अजय श्रीवास्तव (अज्जू) रूपेश श्रीवास्तव आकाश सोनी बृजेश सिंह सुबोध श्रीवास्तव राकेश तिवारी रवि मौर्य अरविंद यादव संदीप श्रीवास्तव विपिन पांडे आदित्य वैश्य शिवाजी अग्रवाल अमरचंद यादव सोनू चौधरी स्कंद दास चंद्रधर द्विवेदी दिनेश पाठक वासुदेव यादव धर्मेंद्र सिंह संजय यादव अखिल पांडे आशु श्रीवास्तव बृजेश सेन लव पांडे महेंद्र उपाध्याय बृजेश तिवारी आशुतोष पाठक नौशाद आलम सहित कई पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। देर शाम तक क्षेत्र के प्रबुद्ध और सामाजिक लोगों का आना-जाना लगा रहा।
संपादक अंतरिक्ष तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों ने खुद अपने हाथों से लोगों को भंडारे का प्रसाद बांटा। भंडारे में लगभग ढाई से तीन हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने आपकी ताकत समाचार पत्र के 21 साल पूरे होने पर बधाई दी और आगे भी इसी तरह तरक्की करने की शुभकामनाएं दीं।