ब्रेकिंग न्यूज़

सपनों में 27 में सरकार बनाएगी सपा अयोध्या विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सभी विपक्षी दलों का होगा सूपड़ा साफ जनता की पहली पसंद सिर्फ भाजपा विधायक वेद गुप्ता का कड़ा प्रहार

अंतरिक्ष तिवारी की कलम से

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और आगामी राजनीतिक माहौल को लेकर स्थानीय विधायक वेद गुप्ता ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। अपने बेबाक बयानों के जरिए राजनीतिक हलचल तेज करते हुए विधायक वेद गुप्ता ने अयोध्या के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया और विपक्षी दलों के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
विधायक वेद गुप्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि रामनगरी अयोध्या में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं
उन्होंने शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। सड़क बिजली पानी और बुनियादी ढांचे के विस्तार से हर वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अयोध्या की जनता विकास के साथ है और डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और विपक्ष की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए विधायक वेद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सपा और कांग्रेस पर कड़ा तंज कसते हुए ये दल केवल ख्याली पुलाव पका रहे हैं और समाजवादी पार्टी सिर्फ सपनों में ही अपनी सरकार बनाती दिखती है, जबकि धरातल पर जनता इनसे पूरी तरह किनारा कर चुकी है। कोरे वादों और केवल जुबानी जमा-खर्च की राजनीति करने वाले दल जनता की कसौटी पर पूरी तरह फेल हो चुके हैं और जनता अब विपक्षी दलों के बहकावे में आने वाली बिल्कुल नहीं है।विधायक वेद गुप्ता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि अयोध्या विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावों में सभी विपक्षी दलों का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी क्योंकि जनता का अटूट आशीर्वाद पूरी तरह भाजपा के साथ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button