ब्रेकिंग न्यूज़

संसद के बाहर विपक्षी दलों का प्रदर्शन महज एक राजनीतिक नौटंकी: अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का तीखा हमला बोले- राममंदिर और सनातन आस्था को बना रहे हैं राजनीति का जरिया

अंतरिक्ष तिवारी की कलम से

अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के प्रदर्शन को ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष सत्ता पाने के लिए जनता को भ्रमित कर रहा है।

महापौर ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च संस्था है, जहाँ जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष सिर्फ हंगामा करके समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कड़े कानूनों और अयोध्या में राममंदिर निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं का विश्वास और श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत हुई है।

संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और रामभक्तों की भावनाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आस्था को राजनीति का जरिया बनाना गलत है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि जनता विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति को समझ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका तगड़ा जवाब देगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button