ब्रेकिंग न्यूज़

गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का महासागर: तुलसी उद्यान से लेकर तीन कलश मंदिर तक दिखा सुंदर नजारा, गृहस्थ संत पूज्य महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी ने सभी के कल्याण की कामना की

अंतरिक्ष तिवारी की कलम सेअयोध्या धाम श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। तीन कलश मंदिर में जगह कम होने की वजह से इस बार बड़ा कार्यक्रम तुलसी उद्यान में रखा गया। गृहस्थ संत के रूप में रहते हुए समाज को सही रास्ता दिखा रहे अयोध्या के लोकप्रिय मेयर और संत पूज्य महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी ने इस पावन अवसर पर सभी के कल्याण की कामना की। संत और मेयर पद की दोनों जिम्मेदारियों को वे जिस ईमानदारी और मेहनत से निभा रहे हैं, वह हम सबके लिए एक बड़ी मिसाल है।तुलसी उद्यान में हुए इस बड़े कार्यक्रम में गुरु पूजा के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां पूज्य महाराज जी से पहले से गुरु दीक्षा ले चुके पुराने शिष्यों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ गुरु पूजा की और इसके साथ ही कई नए लोगों ने भी गुरु दीक्षा लेकर गुरु पूजा की। इस दौरान सभी ने गुरु के नियमों का पालन करने का पक्का संकल्प भी लिया।भंडारे और गुरु दीक्षा के इस भव्य आयोजन में हजारों लोगों ने अनुशासन के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भारी भीड़ होने के बाद भी व्यवस्था इतनी अच्छी थी कि हर भक्त को आसानी से प्रसाद और आशीर्वाद मिला। तीन कलश मंदिर से लेकर तुलसी उद्यान तक पूरा इलाका गुरु के भजनों और मंत्रों की गूंज से गूंज उठा, जिससे यह दिन सभी के लिए हमेशा याद रहने वाला बन गया।

Related Articles

Back to top button