संसद में सनातन विरोध से डूबेगी सपा-कांग्रेस की नैया अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कड़ा प्रहार बोले हिंदू सनातनियों को बदनाम करने की है गंदी चाल
अंतरिक्ष तिवारी की कलम से
अयोध्या।संसद भवन के भीतर सनातन धर्म को अपमानित करने के मामले को लेकर अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने तीखा हमला बोला है। संसद में हुए इस निंदनीय कृत्य के बाद से धर्मनगरी अयोध्या में संतों का विरोध प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कड़ा रुख चर्चा का विषय बना हुआ है।
अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने प्रेस को बयान जारी करते हुए दो टूक कहा कि संसद परिसर में समाजवादी पार्टी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा जो कुछ भी नाटक किया गया वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। यह महज एक राजनीतिक घटना नहीं बल्कि हिंदू सनातनियों और देश के बहुसंख्यक समाज को बदनाम करने की एक गंदी चाल प्रतीत होती है।अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आगे कहा कि जब से अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है तब से देश के इन विपक्षी दलों और विरोधी ताकतों को भारत और उत्तर प्रदेश की बढ़ती हुई एकता एवं शांति रास नहीं आ रही है। ऐसे लोग अयोध्या और सनातन संस्कृति को नीचा दिखाने के लिए आए दिन नई-नई चालें चलते रहते हैं।इधर संसद की इस घटना के बाद अयोध्या में संतों-महात्माओं का आक्रोश प्रतिदिन तेज होता जा रहा है और साधु-संत लगातार इसके विरोध में खड़े हो रहे हैं। इस संदर्भ में अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सांसद पप्पू यादव के आचरण और सपा-कांग्रेस की पूरी आक्रामकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश की आम जनता और हिंदू सनातनी सब देख रहे हैं कि कौन नेता कैसी ओछी नौटंकी कर रहा है।अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग यह सोच रहे हैं कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर वे उत्तर प्रदेश या केंद्र की सत्ता में लौट आएंगे और उन्हें चुनाव में कोई फायदा मिल जाएगा, लेकिन इसका उन्हें फायदा होने के बजाय बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है। ऐसी ओछी हरकतों से उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव और केंद्र के 2029 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस की नैया पूरी तरह डूब जाएगी। ये लोग विरोध करते-करते अब धीरे धीरे सनातन धर्म और सीधे तौर पर ईश्वर के ही विरोधी बनते जा रहे हैं और इस सच्चाई को अब पूरा देश अच्छी तरह समझ चुका है। अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है और देश की जनता ऐसे कृत्यों का करारा जवाब देगी।