सुरक्षा का मोह और कुर्सी का खौफ: अयोध्या में सपा पूर्व विधायक पवन पांडेय का बड़ा हमला बोले सच से मुंह मोड़ रहे हैं संत 2027 में तय है विदाई
अंतरिक्ष तिवारी की कलम से
अयोध्या: ।राम मंदिर के चढ़ावे और दान से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय ने एक स्थानीय होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान पवन पांडेय के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव तथा सरकारी सुरक्षा के मोह के चलते कुछ लोग वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं।पवन पांडेय के द्वारा कहा गया कि जो लोग समाज का मार्गदर्शन करने की भूमिका में हैं वे मौजूदा परिस्थितियों और राजनीतिक प्रभावों के कारण अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध में खड़े हो रहे हैं। पवन पांडेय के द्वारा यह भी कहा गया कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ मामलों और चढ़ावे की व्यवस्थाओं को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं जिन पर खुलकर बात होनी चाहिए।सपा नेता पवन पांडेय के द्वारा राजनीतिक आयोजनों और विभिन्न बयानों का हवाला देते हुए सत्ता पक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया। पवन पांडेय के द्वारा सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंके जाने और उनके विरोध में हुए प्रदर्शनों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे दलित और पिछड़े वर्ग के सम्मान से जोड़ा गया।पवन पांडेय के द्वारा अंत में कहा गया कि अयोध्या की जनता राजनीतिक गतिविधियों और बयानों पर पूरी नजर रख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।