ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षदों ने जताई चिंता उपाध्यक्ष को सौंपा पत्र

==
अयोध्या: नगर निगम अयोध्या के विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षदों ने चिंता व्यक्त की है और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र सौंपा है।शिकायत में बताया गया है कि कुछ स्थानों पर निर्माण के दौरान पुरानी ईंटों और सड़कों को बिना उखाड़े उसके ऊपर नई सड़क डाली जा रही है जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पार्षदों ने संबंधित फर्म को पुरानी सड़कों को खोदकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।पार्षद विनय जायसवाल, पार्षद अंकित त्रिपाठी पार्षद कृष्ण गोपाल पार्षद प्रतिनिधि महेन्द्र शुक्ला पार्षद प्रतिनिधि शिव कुमार यादव लुल्लूर पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव ।

Related Articles

Back to top button