ब्रेकिंग न्यूज़

सदर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न: लोकप्रिय व कर्मठ सौरभ कुमार पांडेय बने अध्यक्ष नई कार्यकारिणी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

सदर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न: लोकप्रिय व =======================================
अंतरिक्ष तिवारी की कलम से
अयोध्या। जनपद अयोध्या के तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का चुनाव बेहद गरिमामयी माहौल में संपन्न हो गया है। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय जिला मंत्री नंदलाल वर्मा और तहसील अध्यक्ष पुनीत सिंह सहित संघ के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों तथा तहसील सदर के सभी लेखपाल साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सौरभ कुमार पाण्डेय और विजय शंकर गुप्ता के बीच सीधे और कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस प्रकार अपने मिलनसार स्वभाव, ईमानदारी और संघर्षशील छवि के लिए पहचाने जाने वाले ऊर्जावान साथी सौरभ कुमार पाण्डेय ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहराया। अध्यक्ष पद के मुकाबले के बाद शेष सभी पदों पर पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में शिव दर्शन वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री सुप्रिया वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम श्रोती को तहसील मंत्री श्रीमती पूजा वर्मा को उप मंत्री अतुल कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष अमित कुमार द्वितीय को ऑडिटर और प्रतीक यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही बेहद सरल और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ कुमार पांडेय ने सभी लेखपाल साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि सदर तहसील के प्रत्येक लेखपाल साथी के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि वह हमेशा अपने साथियों के सुख-दुख में पहली कतार में खड़े रहेंगे और लेखपाल समाज की हर जायज समस्या हक और मान-सम्मान की आवाज को शासन-प्रशासन के सामने पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के पूरी कार्यकारिणी और लेखपाल साथियों को एक सूत्र में पिरोकर संघ की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। इस संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सफल निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में वरिष्ठ लेखपाल साथी सर्वेश मिश्रा अमितकांत दुबे युवराज सिंह संदीप कुमार तिवारी अमन वर्मा चंचल पाण्डेय और अजीत यादव आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिसके बाद उपस्थित सभी लेखपाल साथियों ने नई कार्यकारिणी को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button