ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या में महामंथन: राम मंदिर दान पात्र, सोने-चांदी व जमीन विवाद में बीजेपी के कुछ नेताओं के नाम आने और 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद 2024 की लोकसभा हार को लेकर 2027 के चुनाव पर बड़ा भूचाल पदाधिकारियों की छुट्टी और विधायकों के टिकट पर मंडराया संकट।

अंतरिक्ष तिवारी की कलम से =========================================अयोध्या।2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर मिली हार से सबक लेते हुए भारतीय जनता पार्टी अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अयोध्या सीट को लेकर बेहद गंभीर हो चुकी है। राम मंदिर के कथित दान पात्र, सोने-चांदी और जमीन विवाद के बाद अब पार्टी संगठन के भीतर नुकसान की भरपाई के लिए एक बेहद कड़ा और बड़ा कदम उठाने जा रही है। खासकर दान पात्र से जुड़े मामले में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने और इस पूरे विवाद में भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ स्थानीय नेताओं व बड़े लोगों के नाम बड़े नेताओं तक पहुंचने के बाद हाईकमान ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चले बड़े मंथन के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी अयोध्या में अपनी छवि बचाने के लिए किसी भी स्तर पर ढील देने के मूड में नहीं है। सूत्रों के अनुसार अयोध्या का माहौल शांत होते ही जिले एवं महानगर के जिन पदाधिकारियों को हाल ही में बड़ी जिम्मेदारियां मिली थीं, उन्हें या तो खुद इस्तीफा देने के लिए कह दिया जाएगा या फिर उन्हें सीधे पद से हटा दिया जाएगा। इस बार केवल संगठन ही नहीं, बल्कि चुनाव लड़ने वाले चेहरों में भी पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा जिसके चलते लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आईं कमियों, जनता की नाराजगी और हालिया विवादों के साए में घिरे कई मौजूदा विधायक 2027 की टिकट की रेस से बाहर होने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कई प्रबल दावेदारों और नए टिकट चाहने वालों की उम्मीदों पर भी पानी फिर सकता है, क्योंकि पार्टी इस बार बिल्कुल नए फॉर्मूले पर काम कर रही है। ऐसे में टिकट की दावेदारी ठोक रहे कई रसूखदार नेताओं को बड़ा झटका लगना तय है और उन्हें एक लंबा राजनीतिक वनवास झेलना पड़ सकता है। पार्टी अब गुटबाजी से दूर रहने वाले जमीन पर सक्रिय और साफ-सुथरी छवि वाले वफादार और ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर अयोध्या में एक नई और मजबूत टीम खड़ी करने की पूरी तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button