LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तंबाकू का सेवन टीबी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को दे रहा निमंत्रण: अयोध्या में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अयोध्या झुनझुनवाला महाविद्यालय अयोध्या में सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित सेमीनार में तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि बीड़ी सिगरेट और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों का सेवन न केवल कैंसर का प्रमुख कारण है, बल्कि यह टीबी क्षय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को भी आमंत्रित करता है। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इम्यूनिटी बुरी तरह प्रभावित होती है।
इस वर्ष की थीम आकर्षण का पर्दाफाश करना: तंबाकू और निकोटीन की लत का मुकाबला करना” पर चर्चा करते हुए दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 मई को प्रतिवर्ष तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी ताकि इसके सेवन से होने वाली लाखों मौतों को रोका जा सके।
कार्यक्रम में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू, मलेरिया और हीट वेव के लक्षणों व बचाव के उपायों से भी जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्ट हेड डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी फैकल्टी सदस्य डॉ. पूनम सिंह नेहा सिंह, राम अनुज सिंह और महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button